Gold Silver Price भारत में सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 25 जून 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख रुपये के नीचे आ गया है, जिससे मिडिल क्लास ग्राहकों को राहत मिली है. सोना और चांदी दोनों के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है.
24 कैरेट सोने के रेट में ₹1,470 की गिरावट
24 कैरेट सोना, जो कल यानी 24 जून को 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वह आज गिरकर 99,210 रुपये हो गया है. यानी एक दिन में ₹1,470 की गिरावट दर्ज हुई है. इसी तरह, 22 कैरेट सोना 90,940 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है.
आज के शहरवार सोने के भाव (24 जून 2025)
शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹99,360 | ₹91,090 | ₹74,530 |
मुंबई | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
चेन्नई | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
कोलकाता | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
बेंगलुरु | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
चंडीगढ़ | ₹99,360 | ₹91,090 | ₹74,530 |
अमरावती | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
हैदराबाद | ₹99,210 | ₹90,940 | ₹74,410 |
अहमदाबाद | ₹99,260 | ₹90,990 | ₹74,450 |
भोपाल | ₹99,260 | ₹90,990 | ₹74,450 |
चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दामों में भी गिरावट आई है. 24 जून को जहां एक किलो चांदी का रेट 1,09,900 रुपये था, वहीं 25 जून को यह गिरकर 1,08,900 रुपये प्रति किलो हो गया है. यह बदलाव चांदी खरीदने वालों के लिए भी राहत की खबर है.
आपके शहर में चांदी के ताजा रेट – 25 जून 2025
शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
---|---|
दिल्ली | ₹1,08,900 |
बेंगलुरु | ₹1,08,900 |
मुंबई | ₹1,08,900 |
हैदराबाद | ₹1,08,900 |
अमरावती | ₹1,08,900 |
चेन्नई | ₹1,08,900 |
औरंगाबाद | ₹1,08,900 |
भोपाल | ₹1,08,900 |
भिवंडी | ₹1,08,900 |
गाजियाबाद | ₹1,08,900 |
मैसूर | ₹1,08,900 |
मिडिल क्लास के लिए निवेश का मौका
सोने की कीमतों में इस तरह की गिरावट खासतौर पर उन लोगों के लिए अवसर बन सकती है, जो लंबे समय से सोने में निवेश करने या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे थे. त्योहारी सीजन से पहले कम दाम में सोना खरीदना एक फायदे का सौदा हो सकता है.
क्या कहता है बाजार का ट्रेंड?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. साथ ही, घरेलू डिमांड में भी थोड़ी कमी देखी गई है, जिससे दाम नीचे आए हैं.
सोना-चांदी खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान में
- केवल हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
- IBJA रेट के अनुसार दाम की जांच जरूर करें
- छोटे शहरों में कीमतें थोड़ा कम-ज्यादा हो सकती हैं
- ज्वेलरी में मेकिंग चार्ज भी अलग से जोड़ा जाता है