दोपहर को सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल, जाने 24 कैरेट गोल्ड की ताजा कीमत Gold Silver Rate

Gold Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है. सोना आज ₹200 से लेकर ₹260 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. भाव में इस उछाल की वजह से देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹99,170 से ₹99,320 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹90,900 से ₹91,050 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर मिल रहा है.

चांदी के भाव में भी ₹1,900 की जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी आज बड़ी तेजी दर्ज की गई है. चांदी की कीमत में आज ₹1,900 प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है, जिससे इसका रेट दिल्ली के सर्राफा बाजार में ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

दिल्ली और मुंबई में आज के सोने की कीमतें

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹99,320 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹91,050 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹99,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹90,900 प्रति 10 ग्राम में कारोबार कर रहा है.

यह भी पढ़े:
आज शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, इन जिलों में बैंक छुट्टी की घोषणा Public Holiday

अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में क्या हैं भाव?

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹99,220 और 22 कैरेट सोना ₹90,950 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है. चेन्नई और कोलकाता दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹99,170 और 22 कैरेट सोना ₹90,900 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

उत्तर भारत के शहरों में सोने का क्या हाल?

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,320 और 22 कैरेट की ₹91,050 प्रति 10 ग्राम है. पटना में 24 कैरेट सोना ₹99,220 और 22 कैरेट सोना ₹90,950 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. जयपुर में भी यही रेट दर्ज किए गए हैं – ₹99,320 (24 कैरेट) और ₹91,050 (22 कैरेट) प्रति 10 ग्राम.

दक्षिण भारत में भी सोने के भाव में तेजी

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख बाजारों में भी आज सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना ₹99,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹90,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

यह भी पढ़े:
शुक्रवार सुबह पेट्रोल डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जाने दिल्ली से लेकर हरियाणा तक के ताजा रेट Petrol Diesel Rate

Leave a Comment