Sone Ka Bhav: शनिवार 7 जून 2025 को देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया गया और इसी दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से गोल्ड मार्केट में हलचल देखी जा रही है. वहीं चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल आई है. आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या रहा.
दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोना हुआ थोड़ा सस्ता
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो कल की तुलना में 20 रुपये सस्ता है.
मुंबई, पटना, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, और गाजियाबाद में भी लगभग यही रेट्स देखने को मिले.
7 जून को शहरवार सोने का भाव (22 कैरेट और 24 कैरेट)
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10g) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10g)
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10g) | 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10g) |
---|---|---|
दिल्ली | 91,440 | 99,740 |
चेन्नई | 91,290 | 99,590 |
मुंबई | 91,290 | 99,590 |
कोलकाता | 90,910 | 99,590 |
जयपुर | 91,440 | 99,740 |
नोएडा | 91,440 | 99,740 |
गाजियाबाद | 91,440 | 99,740 |
लखनऊ | 91,440 | 99,740 |
बंगलुरु | 91,290 | 99,590 |
पटना | 91,290 | 99,590 |
- चांदी की कीमत में 3000 रुपये की छलांग
- चांदी की कीमत आज एक बार फिर सुर्खियों में रही.
- 7 जून को चांदी 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही.
- जबकि कल इसका रेट 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम था.
- यानी एक दिन में 3000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
त्योहारी मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती से चांदी की कीमत में यह उछाल देखा गया है.
कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के भाव?
भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें
- सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
- रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति
- शादी, त्योहार जैसे सीजनल डिमांड
- भारत में सोना न केवल निवेश का माध्यम है, बल्कि यह संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है.
निवेश के लिहाज से मौका?
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो त्योहारों के बीच मामूली गिरावट का यह समय सही साबित हो सकता है. साथ ही चांदी की बढ़ती कीमतें इस बात का संकेत हैं कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखी जा सकती है.