19 जून को पेट्रोल डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फूल कराने से पहले जान ले ताजा रेट Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: दुनियाभर में ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

ग्लोबली कहां कितना है पेट्रोल का दाम?

GlobalPetrolPrices.com के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में ₹2.39 प्रति लीटर है. 9 जून को यह ₹2.35 था.

  • ईरान में पेट्रोल अब ₹2.47 प्रति लीटर है.
  • इज़रायल में पेट्रोल ₹181.72 प्रति लीटर हो गया है (पहले ₹181.06).
  • वेनेजुएला में कीमत ₹3.02 प्रति लीटर हो गई है.
  • अंगोला में पेट्रोल ₹28.33 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

सबसे सस्ता पेट्रोल देने वाले 10 देश

दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल वाले टॉप 10 देशों की सूची में शामिल हैं:

यह भी पढ़े:
गर्मियों में AC बिल कम करने का शानदार फ़ोर्मुला, कमरे की मस्त कूलिंग और बिजली बिल आएगा कम AC Electricity Saving Tips
  • कुवैत: ₹29.63 प्रति लीटर
  • अल्जीरिया: ₹30.60 प्रति लीटर
  • मिस्र: ₹32.77 प्रति लीटर
  • तुर्कमेनिस्तान: ₹37.07 प्रति लीटर
  • कजाकिस्तान: ₹40.80 प्रति लीटर
  • मलेशिया: ₹41.77 प्रति लीटर

भारत में कहां सबसे सस्ता है पेट्रोल?

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार) में मिलता है:

  • पोर्ट ब्लेयर: ₹82.46 प्रति लीटर
  • ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश): ₹90.87
  • सिलवासा (दादरा-नगर हवेली): ₹92.37
  • दमन (दमन-दीव): ₹92.55
  • हरिद्वार (उत्तराखंड): ₹92.78
  • रुद्रपुर: ₹92.94
  • ऊना (हिमाचल प्रदेश): ₹93.27
  • देहरादून: ₹93.35
  • नैनीताल: ₹93.41

भारत में कहां है सबसे सस्ता डीजल?

भारत में सबसे सस्ता डीजल भी पोर्ट ब्लेयर में ही मिलता है:

  • पोर्ट ब्लेयर: ₹78.05
  • ईटानगर: ₹80.38
  • जम्मू: ₹81.32
  • सांबा: ₹81.58
  • कठुआ: ₹81.97
  • उधमपुर: ₹82.15
  • चंडीगढ़: ₹82.44
  • राजौरी: ₹82.64

क्यों नहीं बढ़ रहे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम?

वैश्विक संकटों के बावजूद भारत सरकार ने तेल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है. इसका कारण है कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल कीमतों को सीधे देश के रिटेल दामों से जोड़ने के बजाय उसे कंट्रोल करने की रणनीति अपनाती है.

यह भी पढ़े:
हरियाणा में 4 करोड़ की लागत से बनेगा नया मिनी बाईपास, इन लोगों को होगा सीधा फायदा New Mini Bypass

भविष्य में क्या हो सकता है बदलाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान-इज़रायल टकराव गहराता है तो कच्चा तेल $90 से ऊपर जा सकता है, जिससे भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है.

Leave a Comment

WhatsApp Group