9,10 और 11 जुलाई को हरियाणा के बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार सुबह से ही सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं रोहतक, अंबाला, पानीपत, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश के आसार बने हुए हैं।

बीते दिन 8 जिलों में हुई थी बरसात

मंगलवार को भी राज्य के 8 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई थी। इस बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोग उमस और लू से राहत महसूस कर रहे हैं।

9 जुलाई को 11 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 9 जुलाई के लिए हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है:

यह भी पढ़े:
Delhi Gurugram Tunnel Road Project 15 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गुरुग्राम, गडकरी की टनल रोड प्लान से ट्रैफिक का होगा सफाया Tunnel Road Project
  • रोहतक
  • सोनीपत
  • पानीपत
  • सिरसा
  • फतेहाबाद
  • जींद
  • करनाल
  • कैथल
  • कुरुक्षेत्र
  • यमुनानगर
  • अंबाला

इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार हरियाणा में सामान्य से 32% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक 111.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। जबकि इस समय तक औसतन 83.9 मिमी होती है।

10 जुलाई को इन इलाकों में होगी बारिश

10 जुलाई को भी बरसात का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। खासकर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जैसे जिलों में अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।

11 जुलाई को पूरे हरियाणा में बरसेगा पानी

11 जुलाई को मानसून और ज्यादा सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में विशेष रूप से बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात।

यह भी पढ़े:
Health Insurance Scheme पंजाब के लोगों को मिली बड़ी सौगात, सभी लोगों के लिए 10 लाख तक का इलाज मुफ्त Health Insurance Scheme

किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर

इस बारिश से किसानों को खेतों में सिंचाई का फायदा मिलेगा। खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। वहीं आम लोगों के लिए भी यह मौसम गर्मी से राहत लेकर आया है। गाड़ियों की आवाजाही जरूर कुछ जगहों पर प्रभावित हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन और नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह

ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम की स्थिति खतरनाक हो सकती है और तैयार रहना चाहिए। प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकों को जलभराव वाली सड़कों से बचने, बच्चों को घर के अंदर रखने और जरूरी न हो तो यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े:
Govt Banks Privatization इन बैंकों को बेचने की तैयारी में सरकार, जाने आम जनता पर क्या पड़ेगा असर Govt Banks Privatization

Leave a Comment

WhatsApp Group