1 लाख की स्कूटी के लिए खरीद 14 लाख का नंबर प्लेट, जाने कैसे खरीद सकते है वीआईपी नंबर Costly Number Plate

Costly Number Plate: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शख्स ने 1 लाख की स्कूटी पर 14 लाख रुपये खर्च कर VIP नंबर प्लेट खरीदकर सबको हैरान कर दिया है। संजीव कुमार नाम के इस व्यक्ति ने अपने पसंदीदा नंबर को पाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की। लेकिन संजीव पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने नंबर प्लेट के लिए इतनी भारी रकम दी हो – भारत और दुनिया में इससे भी महंगी VIP नंबर प्लेट्स के कई किस्से हैं।

क्या होती है VIP नंबर प्लेट?

परिवहन विभाग हर वाहन सीरीज में 0001 से 9999 तक नंबर जारी करता है। इनमें से कुछ नंबरों को Super Elite, Single Digit, और Semi Fancy कैटेगरी में VIP नंबर माना जाता है। इन नंबरों की नीलामी (E-Auction) के जरिए बिक्री की जाती है। हर कैटेगरी का बेस प्राइस अलग होता है।

VIP नंबर कैसे खरीद सकते हैं?

VIP नंबर की बोली के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

यह भी पढ़े:
मीटर में जीरो देखने से नही चलेगा काम, इस तरीके से भी आपके साथ हो सकती है ठगी Petrol Pump Fraud
  • सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें
  • ईमेल, मोबाइल, नाम, राज्य जैसी जानकारी भरें
  • अपने राज्य और RTO सेलेक्ट करें
  • उपलब्ध VIP नंबरों की लिस्ट देखें
  • पसंदीदा नंबर पर बोली लगाएं
  • फीस जमा करें और सबसे अधिक बोली लगाने पर नंबर अलॉट हो जाएगा

VIP नंबरों का बेस प्राइस क्या होता है?

हर राज्य में VIP नंबर का बेस प्राइस अलग-अलग तय किया गया है। आमतौर पर यह इस प्रकार होता है:

  • दोपहिया वाहन: ₹5,000 से ₹50,000
  • चार पहिया निजी वाहन: ₹20,000 से ₹1,00,000
  • कमर्शल वाहन: ₹10,000 से ₹50,000
  • सुपर VIP नंबर (0001, 007, 9999): ₹50,000 से ₹2 लाख तक

राज्यों में अलग-अलग बेस प्राइस की व्यवस्था

उदाहरण के लिए:

यह भी पढ़े:
AC के मुकाबले कितनी बिजली खाता है कूलर, एक दिन में इतने यूनिट बिजली खाएगा कूलर Cooler Eletrcity consumption
  • दिल्ली: 0001 जैसे नंबर के लिए ₹1 लाख तक बेस प्राइस
  • केरल: 0007 या 0001 के लिए ₹50,000 से शुरू
  • राजस्थान: सुपर VIP नंबरों के लिए ₹1 लाख तक बेस प्राइस
  • हर राज्य में उपलब्ध नंबर और उनके प्राइस की जानकारी आप परिवहन विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट

दुबई में ‘P 7’ नंबर प्लेट 2023 में 122.6 करोड़ रुपये (55 मिलियन दिरहम) में बिकी थी। इसे मोहम्मद बिन राशिद ग्लोबल इनिशिएटिव्स ने खरीदा था। इस डील को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट के रूप में दर्ज किया गया।

क्या VIP नंबर लेने से मिलता है कोई खास फायदा?

VIP नंबर लेने से आपको परिवहन विभाग की तरफ से कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती, लेकिन ये सोशल स्टेटस और लोगों की नजरों में खास बनने का जरिया जरूर बनते हैं। अमूमन हाई-प्रोफाइल लोग, सेलेब्रिटी और कारोबारी अपनी पहचान बनाने के लिए ऐसे नंबर पर करोड़ों खर्च करने से भी नहीं चूकते।

यह भी पढ़े:
27 और 30 जून की बैंक छुट्टी घोषित, दो दिन बंद रहेंगे बैंक 30 June Bank Holiday

Leave a Comment

WhatsApp Group