CBSE BOARD 10TH RESULT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 आज, 13 मई को जारी कर दिया है। इस बार छात्र अपने CBSE 10th Result को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी के माध्यम से वेबसाइट, SMS, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए देख सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे देखें
रिजल्ट देखने के लिए छात्र cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या ## cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं और नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:
- वेबसाइट पर जाएं और CBSE Class 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- बॉक्स में रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन भरें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
SMS के जरिए CBSE 10th Result देखने का तरीका
अगर वेबसाइट स्लो हो या काम न कर रही हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। तरीका इस प्रकार है:
- मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें:
CBSE10 [Roll Number] [School Number] [Center Number]
- उदाहरण:
CBSE10 0153749 12345 4569
- इसे 7738299899 पर भेजें।
- कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा।
DigiLocker पर कैसे मिलेगा
डिजिलॉकर पर CBSE मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए:
- cbse.digitallocker.gov.in पर जाएं।
- ‘डिजिटल डॉक्यूमेंट्स’ टैब पर क्लिक करें।
- जैसे ही रिजल्ट जारी हो, CBSE 10th Result 2025 लिंक दिखेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और अपने रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज करें।
- आपकी मार्कशीट DigiLocker में सेव हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।
UMANG ऐप से भी मिल सकता है रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें Education > CBSE > Class 10 Result 2025 सेक्शन में जाकर अपने विवरण भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह माध्यम भी डिजिलॉकर से लिंक रहता है।
CBSE 10वीं रिजल्ट में क्या जानकारी होती है ?
रिजल्ट में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगी:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
- कुल अंक, प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस
छात्रों के लिए जरूरी सुझाव
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। अगर वेबसाइट स्लो हो, तो वैकल्पिक माध्यम जैसे SMS, DigiLocker और UMANG ऐप का इस्तेमाल करें।