Gold Rate Today: शुक्रवार 13 जून 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां सोने की कीमतों में ₹800 तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इस तेजी का असर देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता के सर्राफा बाजारों में साफ दिख रहा है.
सोने की तेजी के पीछे क्या हैं कारण
वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. अमेरिका में टैक्स को लेकर नई चिंताओं, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव जैसी परिस्थितियों ने निवेशकों को शेयर बाजार से दूर कर सोने की ओर मोड़ दिया है.
सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है और जब भी वैश्विक संकट या अनिश्चितता बढ़ती है, तो इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है. यही कारण है कि इस समय सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.
आज का ताजा सोने का भाव
आज 13 जून 2025 को देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमत इस प्रकार रही:
शहर का नाम | 22 कैरेट रेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट रेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 91,160 | 99,440 |
मुंबई | 91,010 | 99,290 |
चेन्नई | 91,010 | 99,290 |
कोलकाता | 91,010 | 99,290 |
जयपुर | 91,160 | 99,440 |
लखनऊ | 91,160 | 99,440 |
गाजियाबाद | 91,160 | 99,440 |
नोएडा | 91,160 | 99,440 |
पटना | 91,010 | 99,290 |
बेंगलुरु | 91,010 | 99,290 |
चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
आज 1 किलो चांदी का रेट 1,08,800 रुपये रहा, जो कल की तुलना में ₹100 कम है.
हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली तक चांदी 1.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है. चांदी की मांग मुख्य रूप से औद्योगिक उपयोग, आभूषण और निवेश से जुड़ी है। इसलिए कीमतों में उतार-चढ़ाव आम है.
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
- डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
- सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
- त्योहारी और शादी के मौसम की मांग
भारतीय समाज में सोना सिर्फ निवेश नहीं। बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व रखता है. धनतेरस, दीवाली, शादी-ब्याह जैसे अवसरों पर इसकी मांग बढ़ जाती है और उसी के साथ कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है.