Delhi Weather Update: भारत का बड़ा हिस्सा इन दिनों लू, उमस और तेज गर्मी से बेहाल है. खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 13 जून 2025 को जारी अपडेट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
तीन दिन बाद मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद वहां भी 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है.
श्रीगंगानगर सबसे गर्म, मेडक सबसे ठंडा
11 जून 2025 को देश का सबसे गर्म स्थान रहा श्रीगंगानगर (राजस्थान), जहां अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, तेलंगाना के मेडक में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
इन राज्यों में जारी रहेगा लू और तपिश का कहर
मौसम विभाग ने 12 से 14 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी दी है. इनमें से कई इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं.
- हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 12 और 13 जून को गर्म हवाएं चल सकती हैं.
- पश्चिमी राजस्थान में 12 से 15 जून तक लू का प्रभाव जारी रहेगा, और कई स्थानों पर भीषण लू पड़ सकती है.
- बिहार, असम और मेघालय में भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा.
कहां होगी बारिश और कहां गिर सकती है बिजली?
बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती गतिविधियों के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान है:
- कर्नाटक, कोंकण और गोवा
50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं
204.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा हो सकती है
- केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और मध्य महाराष्ट्र
30–40 किमी प्रति घंटे की हवाएं
115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश की संभावना
- अंडमान-निकोबार, मराठवाड़ा, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, तेलंगाना
30–40 किमी प्रति घंटे की हवाएं
64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश का अनुमान
- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
12 से 17 जून तक तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा)
- हल्की से मध्यम बारिश व बिजली गिरने का खतरा
- उत्तराखंड में कुछ हिस्सों में 64.5 से 115.5 मिमी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती प्रभाव
हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार बना हुआ है. साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ट्रफ बना है जो मौसम को और अस्थिर बना सकता है.
मॉनसून की चाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मॉनसून विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. इससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है.
कहां हुई बारिश 11 जून को?
- इन राज्यों में गरज के साथ बारिश हुई:
- केरल और तटीय कर्नाटक
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
- मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम
- नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा
- रायलसीमा, ओडिशा, तेलंगाना
- पुडुचेरी, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप
कहां कितनी बारिश रिकॉर्ड हुई?
- स्थान वर्षा (सेमी)
- होनावर (कर्नाटक) 4
- कारवार (कर्नाटक) 4
- मैंगलोर (कर्नाटक) 3
- कोच्चि (केरल) 4
- पुनालुर (केरल) 3
- त्रिशूर (केरल) 2
- दीघा (प. बंगाल) 3
- बागडोगरा (सिक्किम) 2
- भुवनेश्वर (ओडिशा) 2
क्या करें और क्या न करें?
- दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- खूब पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें
- लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें