हरियाणा में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी Haryana Ka Mausam

Haryana Ka Mausam: हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज यानी 29 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे 7 जिलों में 75-100% बारिश की संभावना है.

वहीं कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 11 जिलों में भी वर्षा के अच्छे संकेत हैं. इससे पहले, कल भी बारिश की चेतावनी थी लेकिन केवल नारनौल (महेंद्रगढ़) में ही बारिश देखी गई.

तय समय से पहले आया मानसून

मॉनसून इस बार समय से 5 दिन पहले हरियाणा पहुंच गया है, जो प्रदेश के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है. आमतौर पर मानसून की एंट्री 28-29 जून को होती है, लेकिन इस बार यह 23-24 जून को ही दस्तक दे गया. इससे उम्मीद है कि इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होगी.

यह भी पढ़े:
हाइवे पर सफर करते वक्त लगेगा कम टोल, NHAI की इस एप्प से देख सकेंगे कम टोल वाला रास्ता FASTag Annual Pass

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि जल्दी आने वाला मानसून फसल उत्पादन और भू-जल स्तर के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि इस बार की बरसात सामान्य से ज्यादा हो सकती है.

इस बार जून में ज्यादा बारिश

2024 में जून महीने में केवल 29.3 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सामान्य औसत 55.3 मिमी है.
2025 में 1 से 26 जून तक 51.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में औसतन 42.5 मिमी होती है. यानी इस बार 20% ज्यादा बारिश हो चुकी है.

  • 29 जून: किन जिलों में कितनी बारिश
  • 25-50% बारिश की संभावना: पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
  • 50-75% संभावना: गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला
  • 75-100% संभावना: अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत

30 जून: बारिश की स्थिति

  • 25-50% बारिश: सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
  • 50-75% बारिश: फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद
  • 75-100% बारिश: सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला

3 जुलाई: बारिश का दायरा होगा सीमित

  • 25-50% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़
  • 50-75% बारिश: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल
  • 75-100% बारिश: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया.

यह भी पढ़े:
आधार कार्ड में कैसे जुड़ेगा नया मोबाइल नंबर, जाने स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस Aadhaar Mobile Number Update
  • सबसे गर्म जिला: रोहतक (39.1°C)
  • सिरसा में 3.4°C की वृद्धि दर्ज
  • सिरसा का तापमान अब 38.4°C पहुंच गया
  • पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में अधिकतम तापमान बढ़ा है, जिससे गर्मी के तेवर अभी कम नहीं हुए हैं.

Leave a Comment

WhatsApp Group