RBSE Rajasthan Board Class 8th Result: RBSE 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम की घोषणा की। इस बार परीक्षा में कुल 12,22,369 विद्यार्थी पास हुए और पास प्रतिशत 96.66% रहा।
राज्यभर में इन पोर्टल्स पर उपलब्ध है रिजल्ट
विद्यार्थी नीचे दिए गए पोर्टल्स में से किसी एक पर जाकर अपना 8वीं का परिणाम रोल नंबर और जिला डालकर देख सकते हैं:
- rajshaladarpan.nic.in
- rajpsp.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 8th Result 2025 ऐसे करें चेक
- rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Class 8th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा, जिला और रोल नंबर डालें।
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर लें।
इस बार A ग्रेड में आए इतने छात्र देखें ग्रेड वाइज आंकड़े
राजस्थान बोर्ड ने इस बार परिणाम को ग्रेड सिस्टम के तहत जारी किया है। इसमें छात्रों को अंक के अनुसार ग्रेड दिया गया है:
- A ग्रेड (81-100%) – 2,48,542 छात्र (19.65%)
- B ग्रेड (61-80%) – 6,62,367 छात्र (52.38%)
- C ग्रेड (41-60%) – 3,09,317 छात्र (24.46%)
- D ग्रेड (33-40%) – 2,143 छात्र (0.17%)
- सप्लीमेंट्री आए – 41,368 छात्र
ऑनलाइन रिजल्ट में दिखेंगे ये विवरण
डिजिटल मार्कशीट में छात्रों को निम्न जानकारी दी गई है:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- जिला और स्कूल का नाम
- प्राप्त ग्रेड और विषयवार अंक
- पासिंग स्टेटस
- कुल छात्र संख्या और अनुपस्थित छात्रों की संख्या
शिक्षा मंत्री ने दी ये अहम जानकारी
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ रिजल्ट तैयार किया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट के रूप में शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर जारी किया गया है।